ग्लोबल कैपेसिटल मुंबई में CM मोहन यादव के रोड शो को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, एनर्जी और फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा दिलचस्पी
राज्य में निवेश को लेकर नए प्रस्ताव के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रीमंडल के खास सदस्यों के साथ मुंबई में निवेशकों को प्रदेश में आमंत्रण के लिए मुंबई में थे ।निवेशकों से मिलने के बाद प्रदेश को देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई से बड़ी सौगात मिली है। मुंबई में आयोजित इन्वेस्टर्स रोड शो में RPG, Welspun, Inox, Ipca, Sun Pharma और Paras Defence जैसी दिग्गज कंपनियों ने प्रदेश में करीब 90,000 करोड़ रुपये के निवेश का भरोसा दिया है।
इस निवेश से प्रदेश में 14,000 से ज्यादा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बनेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस रोड शो में उद्योग जगत के दिग्गजों और विभिन्न देशों के राजदूतों से वन-टू-वन मुलाकात की और उन्हें मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने सभी उद्योगपतियों को जनवरी-फरवरी में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के लिए भी न्योता दिया।
सीएम ने निवेशकों को बताया कि मध्य प्रदेश आज निवेश के लिए सबसे अनुकूल राज्य है। उन्होंने कहा-
मध्यप्रदेश देश का एकमात्र राज्य है जो उद्योगों को सबसे सस्ती दर पर बिजली देता है। हमारे पास 1 लाख एकड़ का रेडी लैंड बैंक है और जमीन आवंटन की प्रक्रिया 60 दिन से घटाकर 24 दिन कर दी गई है।
किस सेक्टर में कितना निवेश?
अक्षय ऊर्जा (Green Energy) में सबसे बड़ी बरसात:
– Envision Group: 47,354 करोड़
– Avaada Group: 22,056 करोड़
– Reliance Industries: 3,000 करोड़
– Aryanovas: 1,260 करोड़
फार्मा सेक्टर में MP बनेगा हब
– Sun Pharma, पीथमपुर में 3,000 करोड़ की ग्रीनफील्ड परियोजना लगाएगी – 1,750 रोजगार
– Ipca Laboratories, देवास और उज्जैन में 1,080 करोड़ का निवेश करेगी
सीएम का बड़ा दावा:
“आज मुंबई में लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश का आश्वासन हमें मिला है। अब तक प्रदेश में 34 लाख करोड़ के MoU हो चुके हैं और मुझे गर्व है कि इनमें से 10 लाख करोड़ के प्रस्ताव जमीन पर उतर भी चुके हैं। मैं महाराष्ट्र और मुंबई के सभी निवेशकों को आमंत्रित करता हूं – आप मध्यप्रदेश आइये और यहां निवेश कीजिये।”
– डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश
देश के मध्य में स्थित होने से मध्यप्रदेश सड़क और लॉजिस्टिक्स के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण राज्य बन गया है। रोड शो के जरिए राज्य में निवेश के लिए किे दिए गए आमंत्रण तो भरपूर स्वागत हुआ। ये भी जरूरी है कि निवेश जमीनी स्तर पर आए और वास्तव में लोग इससे लाभ ले सकें ।
